अर्थव्यवस्था की हालत खराब, लेकिन सरकार ने रोका सुधार का एजेंडा: प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

अर्थव्यवस्था की हालत खराब, लेकिन सरकार ने रोका सुधार का एजेंडा: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। ऑटो क्षेत्रों में मंदी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब होने के बावजूद सुधार के अपने एजेंडे पर रोक लगाए हुए है। प्रियंका ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए


अर्थव्यवस्था की हालत खराब, लेकिन सरकार ने रोका सुधार का एजेंडा: प्रियंका गांधीनई दिल्ली। ऑटो क्षेत्रों में मंदी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब होने के बावजूद सुधार के अपने एजेंडे पर रोक लगाए हुए है।

प्रियंका ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा, 'मंदी के कारण कम्पनियों में 10-10 दिन ताले पड़ेंगे। वहाँ कोई काम नहीं होगा। लेकिन भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था सुधार के अपने एजेंडे पर जान-बूझकर ताला लगाया हुआ है।

कांग्रेस महासचिव ने यह दावा भी किया, अर्थव्यवस्था बुरी तरह खराब है और सरकार मुंह चुराकर बच निकालने का उपाय सोच रही है। प्रियंका ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक, ऑटो कल-पुर्जे बनाने वाली जर्मनी की बड़ी कंपनी बॉश इंडिया ने मंदी के कारण वित्तवर्ष 2019-20 की तीसरी तिमाही में हर महीने 10 दिनों के लिए उत्पादन बंद करने का निर्णय लिया है।