मिशन 2019 को पूरा करना मुख्य लक्ष्य : रिद्धीनाथ पाण्डेय

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

मिशन 2019 को पूरा करना मुख्य लक्ष्य : रिद्धीनाथ पाण्डेय

राकेश पांडेय, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रिद्धीनाथ पाण्डेय को भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय सदस्य नामित किया गया है। इस जानकारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। श्री पाण्डेय ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्


मिशन 2019 को पूरा करना मुख्य लक्ष्य : रिद्धीनाथ पाण्डेय राकेश पांडेय, वाराणसी।  भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रिद्धीनाथ पाण्डेय को भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय सदस्य नामित किया गया है। इस जानकारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। श्री पाण्डेय ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने संगठन में जगह देकर उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी है उसे हर हाल में पूरा करना है ताकि मिशन 2019 में दल को अधिक से अधिक मजबूत किया जा सके।

श्री पाण्डेय गाजीपुर जनपद के सुहवल थाना क्षेत्र स्थित स्थानीय गाॅंव के रहने वाले है और पूर्व में जंगीपुर विधानसभा से पार्टी के टिकट की दावेदारी भी कर चुके है। जनपद के युवाओं को सूचना मिलने के बाद जगह-जगह पटाखे छोड़े गये और मिठाईया भी बाटी गयी। घोषित कमेटी में डी0के0 द्विवेदी, खरगू चैहान, रमेश सिंह पप्पू, प्रोफेसर शोभनाथ यादव को सदस्य, पूर्व महिला सेल की जिलाध्यक्ष सरोज कुशवाहा को मंत्री व कृष्ण बिहारी राय को उपाध्यक्ष बनाया गया है। 47 लोगो के नाम से जारी क्षेत्रीय कार्यकारिणी की सूची में 7 लोगो को गाजीपुर से शामिल किया गया है।