23 करोड़ रूपये है इस मछली की कीमत, जिसने पकड़ा उसने बेचने के बजाए किया ऐसा...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

23 करोड़ रूपये है इस मछली की कीमत, जिसने पकड़ा उसने बेचने के बजाए किया ऐसा...

आयरलैंड में रहने वाले डेव एडवर्ड्स 29 सितंबर को डेव वेस्ट कॉर्क चार्ट्स में फिशिंग करने गए थे। उनके साथ उनका एक दोस्त भी था। काफी देर तक दोनों समुद्र में मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। दोनों के हाथ में कुछ भी नहीं लग पा रहा था। निराश होकर दोनों ने व


23 करोड़ रूपये है इस मछली की कीमत, जिसने पकड़ा उसने बेचने के बजाए किया ऐसा...आयरलैंड में रहने वाले डेव एडवर्ड्स 29 सितंबर को डेव वेस्ट कॉर्क चार्ट्स में फिशिंग करने गए थे। उनके साथ उनका एक दोस्त भी था। काफी देर तक दोनों समुद्र में मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। दोनों के हाथ में कुछ भी नहीं लग पा रहा था।

निराश होकर दोनों ने वापस लौटने का फैसला किया। लेकिन तभी उनके जाल में कुछ फंस गया। जब उन्होंने जाल बाहर निकाला तो हैरान रह गए। उनके हाथ ब्लूफिन टूना मछली लगी थी।

आइरिश मिरर में छपी खबर के मुताबिक, डेव के जाल में 8.5 फुट की ब्लूफिन फंसी थी। ये काफी कीमती होती है। छोटी टूना की कीमत 50 हजार से एक लाख रुपए तक होती है। जो मछली डेव के जाल में फंसी थी, उसका वजन 270 किलो था। उसकी कीमत 23 करोड़ रुपए थी।

डेव और उनके दोस्त मछली को देखते ही खुश हो गए।  अगर दोनों उस मछली को बाहर निकाल कर बेच देते तो करोड़पति बन जाते। लेकिन उन्होंने इस मछली को जाल से मुक्त कर वापस समुद्र में छोड़ दिया।

डेव ने मछली को मुक्त करने की वजह बताई। उन्होने कहा कि वो मछली कमर्शियल इस्तेमाल के लिए नहीं पकड़ रहे थे। इसलिए उन्होंने मछली को पानी में छोड़ दिया।