कीड़े और फंगस से बनी दुनिया की सबसे महंगी वियाग्रा...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

कीड़े और फंगस से बनी दुनिया की सबसे महंगी वियाग्रा...

नई दिल्ली। यारसागुम्बा या कीड़ाजड़ी हिमशिखरों की तलहटी में पाया जाने वाला एक ऐसा पौधा है जिसने पिछले कुछ सालों में कई पहाड़ी घरों में रहने वाले लोगों को मालामाल बना दिया है। यारसा गुम्बा एक तिब्बती भाषा का शब्द है। यारसा मतलब गर्मियों का कीड़ा और गु


कीड़े और फंगस से बनी दुनिया की सबसे महंगी वियाग्रा...नई दिल्ली। यारसागुम्बा या कीड़ाजड़ी हिमशिखरों की तलहटी में पाया जाने वाला एक ऐसा पौधा है जिसने पिछले कुछ सालों में कई पहाड़ी घरों में रहने वाले लोगों को मालामाल बना दिया है।  यारसा गुम्बा एक तिब्बती भाषा का शब्द है। यारसा मतलब गर्मियों का कीड़ा और गुम्बा यानी गर्मियों का पौधा। इसका निर्माण परजीवी फफूंद और कैटरपिलर के मिलने पर होता है। 

इस छोटी सी जड़ीबूटी के सम्बन्ध में जब ये जानकारी मिली कि यह एक यौन शक्तिवर्धक दवा भी है, इसकी कीमतें अचानक आसमान छूने लगी। चीन और अमेरिका जैसे देशों में इस जड़ी-बूटी के विषय में सबसे पहले पता चला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फफूंद को कीड़े और पौधे के बीच की अवस्था कह सकते हैं। यह फंगस मिट्टी में नहीं उग सकता। कीड़ाजड़ी बर्फ के पिघलने के मौसम में उगती पनपती है। 

3200 से 3800 मीटर की उंचाई पर स्थित हिमशिखरों पर पायी जाने वाली इस दवा का पता भारत में सबसे पहले इन्द्र सिंह राईपा नाम के एक व्यक्ति को चला। जो कुछ नेपाली युवकों को लेकर दवा को लेकर आया और इसे बेचना शुरु किया। 

बीजिंग ओलम्पिक तो जैसे इस जड़ी को बेचने वालों के लिए पैसे बनाने की मशीन बन गया। इस दौरान यारसागुम्बा की खूब खपत हुई। इसकी कीमतें बीस हजार रुपए किलो से लेकर 5 लाख रुपए किलो तक पहुंच गईं।