एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी से 2 दिसंबर को शादी करेंगे ये क्रिकेटर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी से 2 दिसंबर को शादी करेंगे ये क्रिकेटर

भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे इसी साल शादी करने जा रहे हैं। बैंगलोर के तेज तर्रार बल्लेबाज साउथ इंडिया की अभिनेत्री आश्रिता शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसके लिए तारीख भी तय हो गई है। यह शादी मुंबई में होगी। मिड डे वेबसाइट की रिपोर


एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी से 2 दिसंबर को शादी करेंगे ये क्रिकेटरभारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे इसी साल शादी करने जा रहे हैं। बैंगलोर के तेज तर्रार बल्लेबाज साउथ इंडिया की अभिनेत्री आश्रिता शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसके लिए तारीख भी तय हो गई है। यह शादी मुंबई में होगी।
एक्ट्रेस अश्रिता शेट्टी से 2 दिसंबर को शादी करेंगे ये क्रिकेटर

मिड डे वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल 2 दिसंबर को उनकी शादी मुंबई में होनी तय हुई है। सूत्रों ने मिड-डे को बताया कि दोनों की शादी का कार्यक्रम मुंबई में ही दो दिनों तक चलेगा, जिसमें केवल उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। इस वक्त मनीष पांडे विजय हजारे क्रिकेट टूर्नमेंट में कर्नाटक टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।


खबरों की मानें तो मनीष ने शादी की तारीख दिसंबर में इसलिए रखी है क्योंकि इस दौरान टीम इंडिया के कई खिलाड़ी उनकी शादी में शिरकत कर सकेंगे। इससे पहले खबरें आईं थी कि मनीष अश्रिता शेट्टी को काफी समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।