इस तरह हुई थी 'चाय' की खोज, कभी हुआ करता था 'शाही पेय'

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

इस तरह हुई थी 'चाय' की खोज, कभी हुआ करता था 'शाही पेय'

नई दिल्ली। लगभग 4700 साल पहले यानी 2700 ईसा पूर्व चाय की खोज हो चुकी थी लेकिन तब यह सिर्फ शाही पेय हुआ करती थी। इसे सिर्फ राजा ही पीते थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व चाइना के दूसरे राजा शेन नूंग ने गलती से चाय की खोज की थी। दरअसल, हुआ यूं था


इस तरह हुई थी 'चाय' की खोज, कभी हुआ करता था 'शाही पेय'नई दिल्ली।  लगभग 4700 साल पहले यानी 2700 ईसा पूर्व चाय की खोज हो चुकी थी लेकिन तब यह सिर्फ शाही पेय हुआ करती थी। इसे सिर्फ राजा ही पीते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व चाइना के दूसरे राजा शेन नूंग ने गलती से चाय की खोज की थी। दरअसल, हुआ यूं था कि शेन को गर्म पानी पीने की आदत थी। एक बार उनका कोई सेवक उनके लिए पानी गर्म कर रहा था जिसमें गलती से चाय की पत्तियां गिर गईं। यह पानी जब राजा ने पिया तो उसे एक अलग सी ताजगी महसूस हुई।

उसने सेवक से पूछा कि इस गर्म पानी में क्या मिलाया था तो उसने राजा को सारी बात बता दी। बस तभी से वह चाय का पानी पीने लगा।

चाय न सिर्फ ताजगी बल्कि उसके साथ-साथ आपको एनर्जी भी देती है। यही वजह रही कि चीन ने 4700 साल पहले खोज ली गई चाय के बारे में नौंवी शताब्दी तक दुनिया को पता ही नहीं लगने दिया। बाद में जापान को इसके बारे में पता चल गया और फिर बात यूरोप तक जा पहुंची।


ऐसे चाय पूरी दुनिया में मशहूर हो गई। भारत में भी चाय किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है। सिर दर्द है तो कड़क चाय, सर्दी खांसी है तो अदरक की चाय, यहां तक कि सुस्ती दूर करनी हो तो भी चाय ही काम आती है।