इस महिला ने दिखाया कैसी है दिल्ली-वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

इस महिला ने दिखाया कैसी है दिल्ली-वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा

नई दिल्ली। वैष्णो देवी कटरा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ हो चुका है। एक महिला ने यूट्यूब वीडियो के जरिए बताया है कि दिल्ली से कटरा तक जाने वाली वंदे भारत एक्प्रेस का सफर कैसा है। महिला ने पूरी यात्रा का वीडियो बनाया है। बता


इस महिला ने दिखाया कैसी है दिल्ली-वैष्णो देवी वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रानई दिल्ली। वैष्णो देवी कटरा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का  शुभारंभ हो चुका है। एक महिला ने यूट्यूब वीडियो के जरिए बताया है कि दिल्ली से कटरा तक जाने वाली वंदे भारत एक्प्रेस का सफर कैसा है। महिला ने पूरी यात्रा का वीडियो बनाया है।

बता दें कि 3 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।अमित शाह ने कहा कि देश के कोने कोने से भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं।

अब वंदे भारत एक्सप्रेस कम समय में पहाड़ों वाली माता के दर्शन करवाएगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मैं कटरा तक वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल और पूरे रेल मंत्रालय को दिल से बधाई देता हूं।

इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों का करीब 4 घंटे का समय बचेगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। वंदे  वंदे भारत अंबाला, लुधियाना, जम्मू-तवी होते हुए शाम 5 बजकर 50 मिनट पर कटरा पहुंचेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस की कटरा से वापसी दोपहर 3 बजे होगी, जो नई दिल्ली देर रात 11 बजे पहुंचेगी।