देश की ये पार्टी है सबसे आगे, शिव सेना है चौथे स्थान पर...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

देश की ये पार्टी है सबसे आगे, शिव सेना है चौथे स्थान पर...

रवि बाबू, बरेली। यूपी में विधानसभा उपचुनाव का दौर चल रहा है और देश की ये क्षेत्रीय पार्टी सत्ता से दूर होने के बाद भी टॉप पर है। केंद्र में सत्तारुढ़ भाजपा की सहयोगी शिवसेना चौथे स्थान पर है। जी हां, यहां बात हो रही समाजवादी पार्टी की। सपा ने वर्ष 2


देश की ये पार्टी है सबसे आगे, शिव सेना है चौथे स्थान पर...रवि बाबू, बरेली। यूपी में विधानसभा उपचुनाव का दौर चल रहा है और देश की ये क्षेत्रीय पार्टी सत्ता से दूर होने के बाद भी टॉप पर है। केंद्र में सत्तारुढ़ भाजपा की सहयोगी शिवसेना चौथे स्थान पर है। जी हां, यहां बात हो रही समाजवादी पार्टी की।

सपा ने वर्ष 2016-17 में कुल 82.76 करोड़ रुपये की आय घोषित की है। यह देश की 32 क्षेत्रीय पार्टियों की कुल आय का 25.78 फीसद है। सपा खर्च में भी सबसे आगे रही। पार्टी ने कुल 147.10 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह आय से 64.34 करोड़ रुपये अधिक है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मस (एडीआर) की देश के क्षेत्रीय दलों के वर्ष 2016-17 के आय-व्यय की रिपोर्ट पर भरोसा करें तो 32 दलों की कुल आय 321.03 करोड़ रुपये है। सपा के बाद दूसरा नंबर तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) का है। इसकी आय 72.92 करोड़ रुपये है। वहीं, तीसरा नंबर एआइएडीएमके का है। इसने अपनी आय 48.88 करोड़ रुपये दिखाई है। जबकि शिव सेना चौथे स्थान पर है। शिव सेना अपनी आय 48.88 करोड़ दिखाई है। क्षेत्रीय दलों में से 14 पार्टियों ने अपनी आय में गिरावट की बात कही है। 13 ने आय में वृद्धि की बात स्वीकार की है।