खास तौर पर सुहागरात के लिए बनाया जाता है ये स्पेशल पान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

खास तौर पर सुहागरात के लिए बनाया जाता है ये स्पेशल पान

भारतीय संस्कृति में पान सम्पन्नता की निशानी माना जाता है। एक-दूसरे के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए पान खाया जाता है। इसके अलावा किसी पूजा में भी पान के पत्ते का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर लोग पान ब्रेथ या माउथ फ्रेशनर के हिसाब से खाते हैं लेकिन आयुर


खास तौर पर सुहागरात के लिए बनाया जाता है ये स्पेशल पान
भारतीय संस्कृति में पान सम्पन्नता की निशानी माना जाता है। एक-दूसरे के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए पान खाया जाता है। इसके अलावा किसी पूजा में भी पान के पत्ते का उपयोग किया जाता है। आमतौर पर लोग पान ब्रेथ या माउथ फ्रेशनर के हिसाब से खाते हैं लेकिन आयुर्वेदिक की दुनिया में पान को यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए काफी बेहतर माना जाता है।

आज तक आपने 10, 20, 500 या 1000 हजार रुपए तक के पान के बारे में तो जरूर सुना होगा या खाया भी होगा लेकिन कभी कोई आपसे 5 हजार रूपए का पान खाने का कहे तो शायद आप भी इसकी कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे। ये पान महाराष्ट्र के औरंगाबाद के तारा पान सेंटर में मिलता है और ये पान खास तौर से शादीशुदा जोड़ो के लिए ही होता है।

5 हजार रूपए के इस पान में कस्तूरी और केसर मिली होती है। इसके अलावा इसमें एक लिक्विड भी पड़ता है जो खास तौर से बंगाल से मंगवाया जाता है। इस पान का नाम 'कोहिनूर पान' है। पान बनाने वाले मोहम्मद सरफुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि इस पान को बनाने की रेसिपी सिर्फ उनके और उनकी मां के पास है। इसे ‘देसी वाइग्रा’ के नाम से भी जाना जाता है।