देश की बुराई पर बोलने वाले को देशद्रोही बना दिया जाता है : शबाना आज़मी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

देश की बुराई पर बोलने वाले को देशद्रोही बना दिया जाता है : शबाना आज़मी

नई दिल्ली। मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी की 100 वी जयंती में अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आज़मी ने केंद्रीय सरकार पर तीखे शब्दों में हमला बोला है, एक महिला के सवाल पर मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा है कि बुराई के खिलाफ बोलने पर आपको देशद्रोही करार


देश की बुराई पर बोलने वाले को देशद्रोही बना दिया जाता है : शबाना आज़मीनई दिल्ली। मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी की 100 वी जयंती में अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आज़मी ने केंद्रीय सरकार पर तीखे शब्दों में हमला बोला है, एक महिला के सवाल पर मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने कहा है कि बुराई के खिलाफ बोलने पर आपको देशद्रोही करार दे दिया जाता है।

देश में बुराई के खिलाफ आपको कुछ भी कहने की इजाजत नहीं है। देशभक्त देश में फैली बुराई की आलोचना करता है, क्योंकि वह देश की भलाई चाहता है। देश को अच्छा देखना चाहता है। लेकिन राष्ट्रवादी कुछ भी अपने खिलाफ सुनना नहीं चाहता है। राष्ट्रवाद और देशभक्ति में अंतर है, लेकिन इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया गया है। यह बेहद गलत है, देश हित में नहीं है। हमें इसके चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए।

वहीं, उनके पति और प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने बीच में माइक लेकर लोगों से पूछा कि क्या बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल पूछना गलत है। क्या ये देशद्रोही है। बहुत से लोग ऐसी ही गड़बड़ पर सवाल उठाते हैं, लेकिन उन्हें देशद्रोही कह दिया जाता है।

एक व्यक्ति ने गीतकार जावेद अख्तर से पूछा कि आजकल वह फिल्मों के लिए गीत क्यों नहीं लिख रहे। उन्होंने कहा कि आज के गीतों में साउंड बहुत तेज है, इससे गीतकार की आवाज दब जा रही है। इस कारण उनका गाने लिखने का मन नहीं करता। हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी कई स्क्रिप्ट आने वाली हैं। वहीं, शबाना आजमी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह जल्द ही दो फिल्मों में दिखाई देंगी।