अगले 3-4 दिन इस राज्यों में हो सकती है मूसलाधार बारिश!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

अगले 3-4 दिन इस राज्यों में हो सकती है मूसलाधार बारिश!

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मॉनसून की विदाई 10 अक्टूबर तक होने की आशंका व्यक्त की है। ऐसे में उत्तर-भारत के कई राज्य 10 तारीख तक झमाझम बारिश में भीगने वाले हैं। बता दें कि इस साल पहली बार ऐसा हो रहा है, जब मॉनसून की विदाई में सबसे ज्यादा देरी हुई है। म


अगले 3-4 दिन इस राज्यों में हो सकती है मूसलाधार बारिश!नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मॉनसून की विदाई 10 अक्टूबर तक होने की आशंका व्यक्त की है। ऐसे में उत्तर-भारत के कई राज्य 10 तारीख तक झमाझम बारिश में भीगने वाले हैं।

बता दें कि इस साल पहली बार ऐसा हो रहा है, जब मॉनसून की विदाई में सबसे ज्यादा देरी हुई है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, 10 अक्तूबर तक दक्षिण और पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश की आशंका है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून की ज्यादा सक्रियता के कारण मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ इलाकों में च्रकवाती हवाओं के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की गई है।