पति से परेशान पत्नी ने दो बेटियों सहित खा लिया जहर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

पति से परेशान पत्नी ने दो बेटियों सहित खा लिया जहर

बैतूल, मप्र। शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी से विवाद बेटियों की जान पर बन आया। पति-पत्नी विवाद के बाद पत्नी ने अपनी दो बेटियों के साथ सोमवार रात में जहर खा लिया। शहर के ही देशबंधु वार्ड निवासी तीनों की हालत बिगड़ी तो मंगलवार सुबह इलाज के लिए जिला


पति से परेशान पत्नी ने दो बेटियों सहित खा लिया जहरबैतूल, मप्र। शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी से विवाद बेटियों की जान पर बन आया। पति-पत्नी विवाद के बाद पत्नी ने अपनी दो बेटियों के साथ सोमवार रात में जहर खा लिया। शहर के ही देशबंधु वार्ड निवासी तीनों की हालत बिगड़ी तो मंगलवार सुबह इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। 

इलाज के दौरान बड़ी बैटी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम करा दिया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा। 

पुलिस के मुताबिक देशबंधु वार्ड निवासी सूर्यकांत मवासे का अपनी पत्नी सारिका मवासे से सोमवार रात में झगड़ा हुआ था। छोटी बेटी नैनसी को उल्टी होने की बात पर शराब के नशे में सूर्यकांत ने सारिका के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद ही रात में ११ बजे के लगभग सारिका ने घर में रखा चूहा मार दोनों बेटियों याशिका ६ वर्ष और नैनसी ५ वर्ष को दे दिया। दोनों बेटी को चूहा मार देने के बाद खुद ने भी खा लिया। 

चूहा मार खाने के बाद तीनों सो गए। सुबह बड़ी बेटी याशिया की तबीयत बिगडऩे पर पति सूर्यकांत से अस्पताल चलने के लिए कहा। मंगलवार सुबह नौ बजे तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया। डॉक्टरों ने जांच की तो याशिका की हालत गंभीर थी। दोपहर दो बजे के लगभग याशिका ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पीएम करा दिया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पत्नी सारिका और छोटी बेटी नैनसी के स्वास्थ्य में सुधार है। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। 

पत्नी ने कब जहर दे दिया पता नहीं 
पति सूर्यकांत भी जिला अस्पताल पहुंचा था। वह अपनी दोनों बेटियों की साथ रहा। सूर्यकांत ने बताया कि रात में बच्ची को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी को दो चांटे मार दिए थे। मुझे नहीं पता पत्नी ने बच्चों को कब चूहामार खिला दिया। सुबह के समय पत्नी ने अस्पताल चलने की बात कही थी,जिस पर तीनों को अस्पताल लेकर आ गया था। 

सारिका की थी दो बेटियां 
लगभग नौ वर्ष पहले सूर्यंकात मवासे और सारिका का विवाह हुआ था। सूर्यकांत राज मिस्त्री का काम करता है। सूर्यकांत की दो ही बेटियां थी। बड़ी बेटी याशिका की मौत के बाद अब एक बेटी नैनसी ही रह गई है। बेटी की मौत से अब पति-पत्नी को पछतावा हो रहा है। सारिका ने बताया कि आए दिन पति द्वारा शराब के नेश में मारपीट की जाती है। वह अपने पति से अलग रहना चाहती है।पति द्वारा शराब के नशे में आए दिन झगड़ा और मारपीट से परेशान होकर जहर खा लिया। अपने दो बेटियों को भी जहर दे दिया। बड़ी बेटी की मौत हो गई।