वर्दीधारी महिला भी खाकी से सुरक्षित नहीं: अखिलेश यादव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

वर्दीधारी महिला भी खाकी से सुरक्षित नहीं: अखिलेश यादव

लखनऊ। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ‘हत्या प्रदेश’ की पुलिस सुरक्षा नहीं, हत्या का पर्याय बन सुर्खियां बटोर रही है। भाजपा के विरोध में उठने वाली हर आवाज को कुचलने और उसे देशद्रोही करार देने का असंवैधानिक काम कर रही है। भाजपा


वर्दीधारी महिला भी खाकी से सुरक्षित नहीं: अखिलेश यादवलखनऊ। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ‘हत्या प्रदेश’ की पुलिस सुरक्षा नहीं, हत्या का पर्याय बन सुर्खियां बटोर रही है।

भाजपा के विरोध में उठने वाली हर आवाज को कुचलने और उसे देशद्रोही करार देने का असंवैधानिक काम कर रही है। भाजपा राज में कानून-व्यवस्था तो ध्वस्त है ही, पार्टी अपनी कमी छिपाने के लिए दूसरों को ही दोषी ठहराने में संकोच नहीं करती है। लोकतंत्र में यह स्थिति चिंतनीय है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश ने एक बयान में कहा कि प्रदेश में बेखौफ अपराधी रोज लूट, हत्या और अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मानवाधिकार आयोग कई बार इसकी शिकायतों पर पुलिस, प्रशासन से जवाब मांग चुका है।  उन्होंने चित्रकार और पत्रकारों के उत्पीड़न की भी निंदा की है।