केंद्रीय मंत्री ने की थी मुस्लिम महिला से शादी पर टिप्‍पणी, कांग्रेस नेता की पत्‍नी ने दिया जवाब

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

केंद्रीय मंत्री ने की थी मुस्लिम महिला से शादी पर टिप्‍पणी, कांग्रेस नेता की पत्‍नी ने दिया जवाब

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव की पत्नी पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की ओछी टिप्पणी से सोशल मीडिया पर तपमान चढ़ा हुआ है। राव की पत्नी तबस्सुम ने अनंत कुमार हेगड़े को जुबान संभालकर बोलने की नसीहत दी है। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार


केंद्रीय मंत्री ने की थी मुस्लिम महिला से शादी पर टिप्‍पणी, कांग्रेस नेता की पत्‍नी ने दिया जवाब
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव की पत्नी पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की ओछी टिप्पणी से सोशल मीडिया पर तपमान चढ़ा हुआ है। राव की पत्नी तबस्सुम ने अनंत कुमार हेगड़े को जुबान संभालकर बोलने की नसीहत दी है।

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष के एक ट्वीट के जवाब में कहा था कि वह एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो मुस्लिम महिला के पीछे भागे थे। गौरतलब है कि दिनेश गुंडु राव की पत्नी तबस्सुम मुस्लिम संप्रदाय से ताल्लुक रखती हैं।

राजनीतिक में खुद को निशाना बनाए जाने से नाराज तबस्सुम राव ने केंद्रीय मंत्री के ट्वीट पर लिखा, नेताओं को मर्यादाओं का ख्याल रखना होगा। उन्हें अपनी भाषा पर लगाम लगानी चाहिए। मैं कहना चाहती हूं कि मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। मैं सिर्फ एक गृहणी हूं। आप (अनंत कुमार हेगड़े) चुनाव के ध्रुवीकरण के लिए मेरा इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? कम से कम आपको अपने पद की गरीमा का ख्याल रखना चाहिए।