पेड़ काटने पर बवाल, प्रियंका चतुर्वेदी सहित 100 गिरफ्तार!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

पेड़ काटने पर बवाल, प्रियंका चतुर्वेदी सहित 100 गिरफ्तार!

नई दिल्ली। मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का मामला गरमा गया है। एक तरफ शिवसैनिक पेड़ काटने को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं तो दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने आरे कॉलोनी के 3 किलोमीटर के एरिया में धारा 144 लागू कर दिया है। इसके बावजूद शिवसैनिकों का उग्र प्


पेड़ काटने पर बवाल, प्रियंका चतुर्वेदी सहित 100 गिरफ्तार!
नई दिल्‍ली। मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का मामला गरमा गया है। एक तरफ शिवसैनिक पेड़ काटने को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं तो दूसरी तरफ मुंबई पुलिस ने आरे कॉलोनी के 3 किलोमीटर के एरिया में धारा 144 लागू कर दिया है। इसके बावजूद शिवसैनिकों का उग्र प्रदर्शन जारी है।

प्रदर्शनकारियों को लीड करने और धारा 144 का उल्‍लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को हिरासत में ले लिया है। स्‍थानीय पुलिस ने प्रियंका चतुर्वेदी के साथ 100 से ज्‍यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।