वोटर लिस्ट से वोट गायब होने से भड़के ग्रामीण

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

वोटर लिस्ट से वोट गायब होने से भड़के ग्रामीण

जसपुर। वोटर लिस्ट से कई गांवों के वोटरों के नाम गायब मिलने पर वह वोट नहीं डाल सके। ग्रामीणों ने हंगामा कर बीएलओ पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को ग्राम बाबरखेड़ा में मतदान करने पहुचे१५० ग्रामीणों को लिस्ट में नाम नहीं मिला तो वह भड़क गए। उन्ह


वोटर लिस्ट से वोट गायब होने से भड़के ग्रामीणजसपुर। वोटर लिस्ट से कई गांवों के वोटरों के नाम गायब मिलने पर वह वोट नहीं डाल सके। ग्रामीणों ने हंगामा कर बीएलओ पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।

शुक्रवार को ग्राम बाबरखेड़ा में मतदान करने पहुचे१५० ग्रामीणों को लिस्ट में नाम नहीं मिला तो वह भड़क गए। उन्होंने हंगामा करते हुए बीएलओ पर वोटर लिस्ट में नाम न चढ़ाने के आरोप लगाये। इसके अलावा ग्राम मेघावाला में भी कई परिवारों के नाम लिस्ट से गायब थे। वह बिना वोट किए ही घरों को लौट गए। इसके अलावा अन्य गांवों की लिस्ट से भी वोटरों के नाम गायब होने की खबर मिली है। वोटर लिस्ट में नाम न होने से लोग परेशान दिखाई दिए। उन्होंने बीएलओ पर पक्षपात करने के आरोप भी मढ़े।

श्यामनगर के लोगों ने डाला पहली बार वोट  
इस साल बाबरखेड़ा से अलग होकर नई बनी पंचायत श्यामनगर के करीब ८६२ मतदाताओं ने पहली बार अपने मतों का प्रयोग किया। इन मतदाताओं ने अपने  प्रधान के लिए पहली बार वोट डाला है। इससे वह खुश दिखाई दिये।श्यामनगर में अनूसूचित जाति की महिला की सीट है। चुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में है।

अफवाह फैलाने पर खाई हवालात की हवा
युवक द्वारा जिला पंचायत सदस्य पद का मत पत्र न देने की अफवाह फैलाना भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
शुक्रवार को ग्राम हजीरो में एक युवक ने पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य पद का मत पत्र न देने की अफवाह फैला दी।  इससे ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीठासीन अधिकारी संजय सिंह ने ग्रामीणों को सफाई देते हुए मतदाताओं को मतपत्र देने की बात कही। इससे ग्रामीण शांत हो गए। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि अफवाह फैलाने वाले युवक को हिरासत में लिया गया था। उसे कुछ समय बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।

दिव्याग बना मतदान अभिकर्ता 
दिव्यांग ने मतदान अभिकर्ता की जिम्मेदारी का उत्साहित होकर निवर्हन किया। ग्राम गढ़ी हुसैन निवासी रवि कुमार पुत्र मोहनलाल दिव्यांग हैं। गढ़ी हुसैन मतदान केन्द्र पर रवि ने मतदान अभिकर्ता बन अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन किया। ग्रामीणों ने उनके कार्य की प्रशंसा की।