पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की पिटाई कर मुंडवा दिया सिर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की पिटाई कर मुंडवा दिया सिर

मुरबेसून बीबी की शादी करीब 7 साल पहले नेजु शेख से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। रिश्ता ठीक ही चल रहा था, कि नेजु के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का पता मुरबेसून बीबी को चला। इसके बाद वह पति के इस अवैध रिश्ते का विरोध करने लगी। विरोध से बौखला


पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की पिटाई कर मुंडवा दिया सिर मुरबेसून बीबी की शादी करीब 7 साल पहले नेजु शेख से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। रिश्ता ठीक ही चल रहा था, कि नेजु के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का पता मुरबेसून बीबी को चला। इसके बाद वह पति के इस अवैध रिश्ते का विरोध करने लगी।

विरोध से बौखलाया पति उसके साथ मारपीट करने लगा। इतने पर भी मन शांत नहीं हुआ, तो उसने पत्नी का सिर ही मुंडवा दिया।

रिश्ते को शर्मसार करने वाली यह घटना पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले की है। नेजु शेख के परिवारवालों ने भी घटना को काफी छिपाने की कोशिश की, लेकिन गांव में इस घटना की खबर एक के बाद एक कर सबको लग गई। इस घटना के बाद से नेजु शेख गांव से फरार बताया जा रहा है।

ख़बरों के अनुसार, वीरभूम जिला के मुरारई थाना क्षेत्र में एक गांव है मकोआ। मुरबेसून बीबी वहीं कर रहनेवाली है। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध का विरोध किया। विरोध करे भी क्यों न! लेकिन इस विरोध के कारण पति ने उसपर कहर ढाना शुरू कर दिया।


पत्नी इस बारे में उससे बात ही तो करना चाहती थी, लेकिन पति नेजु शेख बराबर उससे मारपीट करता रहा। इतने में गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पत्नी का सिर मुंडवा दिया। गांव वालों ने बताया कि अपनी पति के बाल मुंडवाने के बाद भी नेजु शेख को जब शांति नहीं मिली तो उसने अपनी पत्नी के साथ काफी मारपीट की। ग्रामीणों का आरोप है कि नेजु ने अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से मारा था।