कांग्रेस के इस प्लान से भाजपा-सपा-बसपा की उड़ जाएगी नींद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

कांग्रेस के इस प्लान से भाजपा-सपा-बसपा की उड़ जाएगी नींद

झांसी। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को पछाड़ कर जीत का परचम फहराने वाली कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव के एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत गांव-गांव तक कांग्रेसियों में ऊर्जा का संचार करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा


कांग्रेस के इस प्लान से भाजपा-सपा-बसपा की उड़ जाएगी नींदझांसी। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा को पछाड़ कर जीत का परचम फहराने वाली कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव के एक्शन प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत गांव-गांव तक कांग्रेसियों में ऊर्जा का संचार करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मवर्ष में संविधान की चौपाल लगाने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही कांग्रेस को जनसामान्य की पार्टी होने का अहसास कराने के लिए जन-जन के सुझाव से ही कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार करने का ऐलान किया गया है। कांग्रेस के इस प्लान के संबंध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने यहां पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन में दी।

राजीव गांधी पंचायती राज संगठऩ की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने संविधान चौपाल का मकसद बताते हुए कहा कि लोगों में संविधान के प्रति साक्षरता बढ़ाने के लिए ये काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने केंद्रीय घोषणापत्र समिति बनाई है। इसमें जनसामान्य के सुझावों को शामिल किया जा रहा है। घोषणापत्र को पहली बार जन घोषणा पत्र का स्वरूप दिया जा रहा है।

हर वर्ग से विचार विमर्श करने की जिम्मेदारी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत मुंबई, बैंगलोर, चंडीगढ़ के साथ ही बुंदेलखंड में पहला कार्यक्रम झांसी में आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 30 जनवरी 2019 तक चलेगा।

संगठन के बुंदेलखंड जोन अध्यक्ष व प्रभारी राहुल रिछारिया ने बताया कि झांसी व चित्रकूट मंडल 19 विधानसभाओं के वर्तमान व भूतपूर्व जनप्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। अब ये सब गांव-गांव जाकर लोगों से सुझाव लेंगे और जनता की आवाज वाला घोषणापत्र बनवाएंगे। यह घोषणापत्र ही आगामी लोकसभा चुनाव के समय प्रस्तुत किया जाएगा।