महिला ने दोस्‍तों संग मिल शख्‍स का काट दिया प्राइवेट पार्ट, करता था परेशान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

महिला ने दोस्‍तों संग मिल शख्‍स का काट दिया प्राइवेट पार्ट, करता था परेशान

मुंबई के डोंबिवली की रहने वाली एक महिला ने कथित तौर पर एक मनचले से आजिज आकर दोस्तों संग मिलकर उसका गुप्तांग काट दिया। बताया जा रहा है कि मनचला कुछ महीनों से महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक 27 वर्षीय पीड़ित की हालत गंभीर


महिला ने दोस्‍तों संग मिल शख्‍स का काट दिया प्राइवेट पार्ट, करता था परेशानमुंबई के डोंबिवली की रहने वाली एक महिला ने कथित तौर पर एक मनचले से आजिज आकर दोस्तों संग मिलकर उसका गुप्तांग काट दिया। बताया जा रहा है कि मनचला कुछ महीनों से महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक 27 वर्षीय पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित डोंबिवली स्थित अस्पताल में भर्ती है जहां गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, मनपाड़ा पुलिस ने महिला और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला की उम्र 47 वर्ष और उसके दोस्तों की उम्र क्रमश: 25 और 26 वर्ष बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने पुजारे को एक सुनसान जगह पर बुलाया जहां दोस्तों संग मिलकर उसने पीड़ित की पिटाई।

बाद में महिला ने दोस्तों की मदद से पुजारे को जकड़कर उसका गुप्तांग काट दिया। कहा जा रहा है कि घटना के बाद महिला ने खुद पीड़ित को पास के लाइफ केयर अस्पताल में पहुंचाया लेकिन वहां से डॉक्टरों ने उसे डोंबिवली स्थित एम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


बता दें कि मुंबई में क्राइम का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानून और व्यवस्था पर सवाल उठना बड़ा आम हो गया है। मनचलों द्वारा आए दिन युवतियां छेड़छाड़ की शिकार बनाई जा रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में रोकथाम के लिए प्रशासन समेत कई गैर सरकारी संगठनों के द्वारा भी काम किया जा रहा है लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पा रहा है। मुंबई की सड़कें हों, भीड़भाड़ वाले बाजार या लोकल ट्रेन और बस, महिलाओं की सुरक्षा एक चुनौती बनी हुई है।