हादसे में महिला की मौत, कई घायल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

हादसे में महिला की मौत, कई घायल

मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता के परिजनों की कार देर रात्रि ट्रक की टक्कर लगने से पलट गयी जिसमें भाजपा नेता की मां की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उनके भाई सहित कई लोग घायल हो गये। घटना के चलते भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार कस


हादसे में महिला की मौत, कई घायल मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता के परिजनों की कार देर रात्रि ट्रक की टक्कर लगने से पलट गयी जिसमें भाजपा नेता की मां की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उनके भाई सहित कई लोग घायल हो गये। घटना के चलते भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार कस्बा भोकरहेडी निवासी और हाल ही में नवगठित युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष संजीव धर्मसोत निवासी मौहल्ला लाकुपुरा उत्तरी बंजारा बस्ती के बडे भाई सतीश कुमार पुत्र चंद्रपाल बंजारा अपनी माता मीतो देवी, साले दल्लीराम और भाई के ससुर देब्बू सिंह निवासी विजय कालोनी जिला पीलीभीत के साथ बीती रात्रि भोकरहेडी से लखीमपुर खीरी अपने ससुर के निधन पर शोक में शामिल होने के लिए स्कार्पियो से जा रहे थे। देर रात्रि लगभग ग्यारह बजे मलानी क्षेत्र के भीरा थानान्तर्गत अज्ञात ट्रक द्वारा साइड मार दिये जाने से स्कार्पियों दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी।
दुर्घटना में युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष की माता श्रीमती मीतो देवी 60 वर्ष की दुखद मौत हो गयी तथा सतीश कुमार, दल्लीराम, देब्बू सिंह और ड्राइवर सतीश गिरधरपुरी घायल हो गये। सभी घायल खतरे से बाहर बताये गये है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. वीरपाल निर्वाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुणाल वालिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार आदि ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना और दुख व्यक्त किया।