काम की खबर : क्या 1 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

काम की खबर : क्या 1 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक?

31 मार्च के साथ ही 2018-19 वित्त वर्ष समाप्त हो रहा है। 1 अप्रैल से नया वित्त शुरू हो जाएगा। इस बीच, एक सवाल उठ रहा है कि क्या 1 अप्रैल को बैंक बंद करेंगे? सोशल मीडिया पर भी इसका जवाब खोजा जा रहा है। खबर यह है कि 1 अप्रैल, सोमवार को बैंक अकाउंट क्लो


काम की खबर : क्या 1 अप्रैल को बंद रहेंगे बैंक?31 मार्च के साथ ही 2018-19 वित्त वर्ष समाप्त हो रहा है। 1 अप्रैल से नया वित्त शुरू हो जाएगा। इस बीच, एक सवाल उठ रहा है कि क्या 1 अप्रैल को बैंक बंद करेंगे? सोशल मीडिया पर भी इसका जवाब खोजा जा रहा है।

खबर यह है कि 1 अप्रैल, सोमवार को बैंक अकाउंट क्लोजिंग डे रहेगा। देशभर के निजी और सरकारी बैंक खुले रहेंगे, लेकिन सिर्फ कर्मचारियों के लिए। बैंककर्मी अपना काम निपटाएंगे, लेकिन ग्राहकों को कोई काम नहीं होगा।

अप्रैल में आएंगे पांच बैंक होलीडे
5 अप्रैल, शुक्रवार: बाबू जगजीवन राम जयंती - तेलंगाना, आंध्र प्रदेश
6 अप्रैल, शनिवार: साजिबू नोंग्मा पानबा - मणिपुर
6 अप्रैल, शनिवार: उगादी - तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु
6 अप्रैल, शनिवार: गुड़ी पड़वा - महाराष्ट्र
15 अप्रैल, सोमवार: पोइला बोइशाख - त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
15 अप्रैल, सोमवार: बोहाग बिहू - असम, अरुणाचल प्रदेश
15 अप्रैल, सोमवार: हिमाचल दिवस - हिमाचल प्रदेश
15 अप्रैल, सोमवार: विशु - केरल
17 अप्रैल, बुधवार: महावीर जयंती-तमिल नाडु, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश
19 अप्रैल, शुक्रवार: गुड फ्राइडे - राष्ट्रीय, जम्मू और कश्मीर और हरियाणा को छोड़कर
इनके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।