स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपनाएं युवा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपनाएं युवा

ठाकुरद्वारा/मुरादाबाद। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जटपुरा में वेदांत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानन्द की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इसमें प्रधानाचार्य प्रीतम सिहं ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय दर्शन एवं हमारी महान सं


स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को अपनाएं युवाठाकुरद्वारा/मुरादाबाद। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज जटपुरा में वेदांत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानन्द की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इसमें प्रधानाचार्य प्रीतम सिहं ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय दर्शन एवं हमारी महान संस्कृति के महत्व को पूरे विश्व में पुर्नस्थापित किया। 

युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मकता से जोड़ कर राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तैयार रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सत्यवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वामी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनकी जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। 

उनकी सादगी एवं भारत देश के प्रति लगाव पर स्वामी से प्रेरणा लेने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों आफताब रजा, अरूण कुमार, नसरीन, चांदनी, नेहा, उज्मा तथा अब्दुल्ला ने विचार रखे। इस अवसर पर सत्यवीर सिंह, डॉ चन्द्रभान सिंह, डॉ दीपा थरेजा, मिश्रूलाल, भगत सिंह, धीरज कुमार आदि ने सराहनीय योगदान किया।