ज़ी ग्रुप में वित्तीय संकट के बीच DNA अखबार हुआ बंद...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. home

ज़ी ग्रुप में वित्तीय संकट के बीच DNA अखबार हुआ बंद...

नई दिल्ली। वित्तीय संकट के बीच ज़ी समूह के स्वामित्व वाले अंग्रेजी अखबार डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस (DNA) ने अपने अखबार को बंद करने का ऐलान किया है, जिससे अख़बार के लिए काम करने वाले पत्रकारों को एक बड़ा झटका लगा है। डीएनए अब केवल डिजिटल फॉर्मेट में


ज़ी ग्रुप में वित्तीय संकट के बीच DNA अखबार हुआ बंद...नई दिल्ली। वित्तीय संकट के बीच ज़ी समूह के स्वामित्व वाले अंग्रेजी अखबार डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस (DNA) ने अपने अखबार को बंद करने का ऐलान किया है, जिससे अख़बार के लिए काम करने वाले पत्रकारों को एक बड़ा झटका लगा है।

डीएनए अब केवल डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध रहेगा। अखबार ने अपने बुधवार के संस्करण में संपादक के हवाले से एक नोटिस जारी कर इस बारे में अपने पाठकों को जानकारी दी है।
ज़ी ग्रुप में वित्तीय संकट के बीच DNA अखबार हुआ बंद...
नोटिस में कहा गया है कि, “हम पिछले 14 वर्षों में प्रिंट रीडरशिप के लिए आप सभी को धन्यवाद देते हैं। अगले आदेश तक मुंबई और अहमदाबाद में इस अखबार का प्रिंट एडिशन 10 अक्टूबर 2019 से बंद कर दिया जाएगा।” नोटिस में कहा गया है कि, हम नए और चैलेजिंग फेस में प्रवेश कर रहे हैं। डीएनए अब डिजिटल हो रहा है। पिछले कुछ महीनों के दौरान डिजिटल स्पेस में डीएनए काफी आगे बढ़ गया है।