छात्राओं की पिटाई मामले में 9 गिरफ्तार
नई दिल्ली। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में घुसकर 34 छात्राओं की बुरी तरह पिटाई करने के मामले में पुलिस ने नौ आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। छेड़खानी का विरोध करने पर आ
नई दिल्ली। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास में घुसकर 34 छात्राओं की बुरी तरह पिटाई करने के मामले में पुलिस ने नौ आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।
छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने शनिवार देर शाम छात्रावास में घुसकर 34 छात्राओं की बुरी तरह पिटाई की थी। सभी घायलों का त्रिवेणीगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें 14छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
दरभंगा रेंज के आईजी पंकज दराद और सुपौल एसपी मृत्युंजय चौधरी स्कूल परिसर में ही कैंप कर रहे हैं। इस मामले में स्कूल की प्रधानाचार्या ने 19 लोगों के खिलाफ नामज़द प्राथमिकी दर्ज़ करा रखी है। तीन थानों की पुलिस मिलकर शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।