सुकमा : दो नक्सली डीएकेएमएस व मिलिसिया सदस्य ने किया आत्मसमर्पण

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Chhattisgarh

सुकमा : दो नक्सली डीएकेएमएस व मिलिसिया सदस्य ने किया आत्मसमर्पण


सुकमा : दो नक्सली डीएकेएमएस व मिलिसिया सदस्य ने किया आत्मसमर्पण


सुकमा, 14 मई (हि.स.)। जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत सक्रिय नक्सली माड़वी हड़मा और कवासी हड़मा ने जिला मुख्यालय में शनिवार को नक्सल ऑपरेशन के डीएसपी रजत कुमार नाग के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली कवासी हड़मा नक्सली संगठन में डीएकेएमएस सदस्य और माड़वी हड़मा मिलिशिया सदस्य के रूप में लम्बे समय से सक्रिय थे। दोनों को प्रोत्साहन राशि के अलावा पुनर्वास नीति का लाभ प्रदान किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे