जगदलपुर : छग.लवेशाचव कर्मचारी संघ ने सहायक आयुक्त का किया सम्मान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Chhattisgarh

जगदलपुर : छग.लवेशाचव कर्मचारी संघ ने सहायक आयुक्त का किया सम्मान


जगदलपुर : छग.लवेशाचव कर्मचारी संघ ने सहायक आयुक्त का किया सम्मान


जगदलपुर, 23 जून (हि.स.)। कलेक्टर दर में चौकीदार रसोइया जल-वाहक के पद पर वर्ष 2003 से कार्यरत आश्रम छात्रावास के कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश जारी किया गया है। वर्ष 2014 में गोपनीय चरित्र वाली कार्यालय को प्राप्त नहीं होने के कारण कर्मचारी नियमितीकरण से वंचित हो गए थे, ऐसे कर्मचारियों को भी नियमितीकरण का लाभ संघ के प्रयास से संभव हुआ है।

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष तुलसीराम ठाकुर एवं संभाग अध्यक्ष राजेंद्र सिंह संरक्षक नीलकंठ साहू ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नियमितिकरण के लिए सहायक आयुक्त विवेक दलेला एवं उनके स्टाॅफ को संघ के द्वारा सम्मान करते हुए अभार व्यक्त किया गया। इस दौरान लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के राजेंद्र परधनिया, अनिल यादव, नीलांबर सेठिया, विनोद पाणिग्रही, दीपक यादव, कुंजू मौर्य, चुकंदर ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे