कपड़ों पर आग लगाकर दूल्हा-दुल्हन ने की भयंकर एंट्री, डरावना वीडियो किया शेयर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Ajab Gajab

कपड़ों पर आग लगाकर दूल्हा-दुल्हन ने की भयंकर एंट्री, डरावना वीडियो किया शेयर

Gabe Jessop


कपड़ों पर आग लगाकर दूल्हा-दुल्हन ने भयंकर एंट्री की. डरावना वीडियो भी शेयर कर दिया  शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन सबसे टॉप पर होते हैं। हर शादी में इस बात पर फोकस किया जाता है कि दूल्हा-दुल्हन की आखिरकार एंट्री कैसे करवाई जाए। कुछ लोग क्रिएटिव तरीके अपनाते हैं। कुछ ऐसा जिसको देखकर शादी में आए लोग ताली ही ठोकते हैं।

वहीं कुछ लोग इस लेवल को भी पार कर जाते हैं।

ऐसा ही अमेरिका के एक कपल ने किया है। उन्होंने अपनी शादी के दौरान ऐसी एंट्री ली जिसको देखकर हर कोई डर गया। क्योंकि उन्होंने पहले अपने कपड़ों पर आग लगाई और फिर वो इस खतरनाक स्टंट को अंजाम देते हुए शादी में एंटर हुए।

दोनों स्टंट्स करते हैं

Gabe Jessop और Ambyr Bambyr, दोनों ही स्टंट करते हैं। उन्होंने अपनी शादी के दिन भी कुछ ऐसा करने की ठानी जिसको देखकर मेहमान दंग ही रहे जाए।

आमतौर पर शादी में लोगों के हाथों में फूल होते हैं, वो बड़े आराम से हंसते-हंसते फोटो खींचवा रहे होते हैं लेकिन इस कपल ने ऐसा नहीं किया उन्होंने आग के साथ स्टंट करते हुए शादी में एंट्री ली।

हालांकि लोगों को यह वीडियो पसंद आया। टिकटॉक पर इसे 15 मिलियन व्यूज भी मिले। बता दें कि ऐसे स्टंट को आप कभी ट्राय ना करें। क्योंकि ये प्रोफेशनल्स हैं

और उनके साथ एक्सपर्ट्स की एक पूरी टीम होती है। जैसे कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि वो तुरंत आग पर काबू भी पा लेते हैं।