पहली महिला सुल्तान रजिया जिसे अपने गुलाम से हो गया था प्यार!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Ajab Gajab

पहली महिला सुल्तान रजिया जिसे अपने गुलाम से हो गया था प्यार!

पहली महिला सुल्तान रजिया जिसे अपने गुलाम से हो गया था प्यार!


भारत के इतिहास में रजिया सुल्तान का नाम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उसे भारत की पहली महिला शासक होने का गौरव हासिल है। दिल्ली सल्तनत के दौर में जब बेगमों को सिर्फ महलों के अंदर आराम के लिए रखा जाता था उस दौर में रजिया सुल्तान ने महल से बाहर निकलकर सल्तनत की बागडोर संभाली थी।

बेहद खूबसूरत रजिया सुल्तान भारत के इतिहास में इतना महत्वपूर्ण किरदार रही है कि उस पर बॉलीवुड में एक बहुचर्चित फिल्म भी बन चुकी है। रजिया सुल्तान ने अस्त्र-शस्त्र का ज्ञान भी लिया था और वह खुद को किसी पुरुष से कम नहीं मानती थी। रजिया सुल्तान की जिंदगी इतनी दिलचस्प रही है कि उसके संक्षिप्त शासन के बावजूद इतिहास में उस पर बहुत कुछ लिखा गया है।

भारत की पहली महिला शासिका और दिल्ली सल्तनत की पहली रानी बनकर रजिया ने सभी परंपराओं को तोड़ दिया था। रजिया के पिता इल्तुतमिश ने खुद अपनी बेटी के बारे में लिखा था कि मेरी बेटी मेरे अनेक पुत्रों से बेहतर है। बेटी की इसी काबिलियत के कारण इल्तुतमिश ने उसे सुल्तान बनाने की ठान ली थी जबकि उससे पहले भारत में कभी किसी महिला शासक ने राज नहीं किया था।

इल्तुतमिश के दौर में महलों की चहारदीवारी में कैद रहना ही महिलाओं का मुक्कदर माना जाता था, लेकिन इल्तुमिश ने अपनी बेटी को दिल्ली की सरकार तब संभालने को कहा जब वो ग्वालियर के किले पर आक्रमण करने जा रहे थे। उसके बाद इल्तुतमिश ने अपनी बेटी को उत्तराधिकारी बनाकर इतिहास रच दिया क्योंकि उससे पहले कोई भी महिला सुल्तान नहीं बनी थी।

रजिया पुरुषों की तरह कपड़े पहनती थीं और खुले दरबार में बैठती थीं। उनके अंदर एक बेहतर शासिका के सारे गुण थे। एक समय ऐसा भी आया जब लग रहा था कि रजिया दिल्ली सल्तनत की सबसे ताकतवर मलिका बनेंगी, लेकिन रजिया के अफ्रीकन गुलाम जमालुदीन याकूत के साथ रिश्तों के कारण ऐसा नहीं हो पाया। याकूत रजिया सुल्तान को घोड़े की सवारी कराता था। इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गयीं और रजिया ने उसे अपना पर्सनल अटेंडेंट बना लिया। कुछ इतिहासकारों के मुताबिक रजिया को उससे मोहब्बत हो गयी और वह उसे दिल दे बैठी।

रजिया के अंत का कारण भी याकूत से उसकी बेइंतहा मोहब्बत थी। दोनों के इस प्यार की चर्चा ना केवल दरबार में बल्कि पूरे राज्य में फैल चुकी थी। भटिंडा का गर्वनर मालिक अल्तुनिया रजिया के इस रिश्ते से काफी नाराज था क्योंकि अल्तुनिया और रजिया दोनों बचपन के अच्छे मित्र थे। जब अल्तुनिया बड़ा हुआ तो उसको रजिया से एकतरफा प्यार हो गया था और रजिया को पाने के लिए वो किसी भी हद तक जा सकता था। अपने प्यार को पाने के लिए उसने रजिया के प्रेमी याकूत की हत्या करवा दी और रजिया को जेल में डाल दिया।