Lucky Plants: आज ही लगाएं अपने घर में ये पौधा, घर की तरफ खींचा आएगा धन, डूबा हुआ पैसा आ जाएगा 2 दिन में वापस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Astrology

Lucky Plants: आज ही लगाएं अपने घर में ये पौधा, घर की तरफ खींचा आएगा धन, डूबा हुआ पैसा आ जाएगा 2 दिन में वापस

Lucky Plants


Lucky Plants : हरे भरे पेड़ पौधे सभी को पसंद आते हैं, हरियाली के लिए ज्यादातर लोग घर में पेड़ – पौधे लगाते हैं। बहुत से लोग अपने घर और गार्डन में तरह – तरह के पेड़ – पौधे लगाते हैं। यह तो हम सभी को पता है कि पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध होता है और इसके साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन, वास्तु शास्त्र में कई पौधों को बेहद ही शुभ बताया गया है।

वास्तु के मुताबिक, इन पौधों को लगाकर आप जीवन में किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं। इन पौधे के आगमन से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसे पेड़-पौधे होते हैं, जिनको लगाने से आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल जाता है।

तो आईये जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में विस्तार से :

तुलसी का पौधा

धार्मिक मान्यताओं के आधार पर तुलसी के पौधे को बहुत ही अच्छा बताया गया है। तुलसी के पौधे का ना सिर्फ पूजा-पाठ में बल्कि औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

आपको ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा देखने को मिल जायेगा। वास्तु के अनुसार तुलसी को घर की पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

शमी का पौधा

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए आप इस पौधे को लगा सकते हैं। इसे घर के मुख्य द्वार के बांई तरफ लगाया जा सकता है। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मकता ऊर्जा का संचार होता है।

अशोक का पौधा

वास्तु की मानें तो, अशोक का पेड़ आपके घर के लिए काफी लाभकारी होता है। ऐसी मान्यता है कि अशोक का पेड़ घर के आस पास लगाने से सभी बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है।