15 दिन के अंदर दो बार बदली 'शनि' की स्थिति, इन लोगों को मिलेगी लॉटरी, बन जाएंगे अमीर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Astrology

15 दिन के अंदर दो बार बदली 'शनि' की स्थिति, इन लोगों को मिलेगी लॉटरी, बन जाएंगे अमीर

shani


साल 2023 की शुरुआत में शनि की स्थिति में बहुत ही महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। सबसे पहले 17 जनवरी को शनि राशि परिवर्तन करेगा और फिर अस्त हो जाएगा। इसका शुभ फल 3 राशि के जातकों पर पड़ेगा। साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर भी शुरू हो चुके हैं। 17 जनवरी 2023 को शनि का गोचर होने जा रहा है। 30 साल बाद शनि राशि परिवर्तन कर अपनी ही राशि कुंभ में प्रवेश करेगा। शनि के कुम्भ राशि में प्रवेश करते ही साढ़े साती की अवधि कुछ राशियों में समाप्त होगी और कुछ राशियों में शुरू होगी।

केवल तना ही नहीं, इसके बाद 30 जनवरी 2023 को शनि अस्त हो जाएगा। 6 मार्च 2023 तक शनि अस्त रहेगा, उसके बाद शनि राशि का उदय होगा। मात्र 15 दिनों के अंदर शनि की स्थिति में 2 बार परिवर्तन होने से सभी राशियों के जीवन पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। वहीं 3 राशि वालों के लिए यह बहुत ही शुभ रहेगा।

15 दिन में दो बार शनि की स्थिति में परिवर्तन
वृष राशि: जनवरी 2023 में शनि का गोचर और उसके बाद शनि की अस्त होना वृष राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इन लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। अब तक जो परेशानियां थीं वो दूर होंगी। रुकावटें खत्म होंगी। आप सफलता की बुलंदियों को छुएंगे। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि हो सकती है

तुला राशि: तुला राशि के जातकों को शनि का गोचर खूब लाभ देगा। इन लोगों को भी शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। तुला राशि वालों के लिए शनि का गोचर और शनि का अस्त होना भी शुभ रहेगा। इन लोगों को शिक्षा और करियर में प्रबल लाभ मिलेगा। नई नौकरी मिल सकती है। आपको प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार बढ़ेगा। नया घर या कार खरीदने के योग बनेंगे।

मकर: चूंकि शनि का राशि परिवर्तन मकर से कुंभ में होने जा रहा है। इसके बाद शनि कुंभ राशि में अस्त हो जाएगा। मकर राशि के जातकों को इसके शुभ परिणाम मिलेंगे। इन लोगों के रुके हुए काम तेजी से बनने लगेंगे। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलेगा। व्यापार में तेजी आएगी। कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है।