वन विभाग से एनओसी मिलते ही शुरू होगा बरारी रिवर फ्रंट का कार्य

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Bihar

वन विभाग से एनओसी मिलते ही शुरू होगा बरारी रिवर फ्रंट का कार्य


वन विभाग से एनओसी मिलते ही शुरू होगा बरारी रिवर फ्रंट का कार्य


भागलपुर, 24 जून (हि.स.)। भागलपुर को स्मार्ट बनाने को लेकर कई कार्य योजनाएं चल रही है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत भागलपुर में बरारी रिवर फ्रंट का कार्य भी होना है। बरारी रिवरफ्रंट का 162 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण होना है। कुछ माह पहले भागलपुर स्मार्ट सिटी के तहत बरारी पुल घाट के समीप रिवरफ्रंट के कार्य की शुरुआत की गई थी लेकिन किसी कारण कार्य को वन विभाग के द्वारा रोक दिया गया।

मामले को लेकर नगर आयुक्त डॉ. योगेश कुमार सागर ने बताया कि वन विभाग से कुछ अटकलें सामने आ रही हैं। जैसे ही वहां से एनओसी मिलता है। फिर पुनः यह कार्य शुरू हो जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों से बातें हो रही है। ऊपर के मंत्रियों से भी बात हो रही है। जल्द एनओसी मिलते ही रिवर फ्रंट का कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय