मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Bihar

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक


मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक


मोतिहारी,14 मई(हि.स.)।मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज स्थानीय रामसन प्लाजा के सभागार मे भाजपा मोतिहारी जिला के पदाधिकारियों,मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सामूहिक बैठक जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना की अध्यक्षता मे की गई।

सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का 8 साल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहा।अब मोदी सरकार के इन 8 सालो मे किये गये जन कल्याण के कार्यो को आम जनो तक तेजी पहुंचाना हम सब कार्यकर्त्ताओ की जिम्मेदारी है। इसके लिए अगामी एक जून से 14 जून तक जिला स्तर पर कार्यक्रम किये जायेगे।जिसके तहत हर जिला मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों की पुस्तिका का विमोचन जिला प्रभारी,जिलाध्यक्ष एवं सांसद के द्वारा किया जायेगा। साथ ही सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया जायेगा।इसी दिन मोदी सरकार के उपलब्धियो पर केन्द्रित एक गीत का भी शुभारंभ किया जायेगा जो प्रदेश द्वारा भेजा जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश