एसपी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Bihar

एसपी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़


एसपी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़


बेगूसराय, 23 जून (हि.स.)। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी ऑफिस में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है। आज भी एसपी द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की फरियाद सुनी गई।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि आज 90 लोगों की समस्या हर फरियादियों से मिलकर सुनी गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्या के त्वरित निस्तारण करने के आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं। जनता दरबार में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निशित प्रिया भी उपस्थित थे, जिन्हें जनता के समस्याओं को निष्तारित करने का निर्देश दिया गया है।

एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस हर हमेशा आमजन के सहायता को तत्पर है। प्रत्येक सप्ताह लगने वाले जनता दरबार के अलावे पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200 पर भी सूचना दी जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र