आज भी राष्ट्र सर्वोपरि के जीवंत उदाहरण हैं श्यामा प्रसाद मुखर्जी : राजकिशोर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Bihar

आज भी राष्ट्र सर्वोपरि के जीवंत उदाहरण हैं श्यामा प्रसाद मुखर्जी : राजकिशोर


आज भी राष्ट्र सर्वोपरि के जीवंत उदाहरण हैं श्यामा प्रसाद मुखर्जी : राजकिशोर


आज भी राष्ट्र सर्वोपरि के जीवंत उदाहरण हैं श्यामा प्रसाद मुखर्जी : राजकिशोर


आज भी राष्ट्र सर्वोपरि के जीवंत उदाहरण हैं श्यामा प्रसाद मुखर्जी : राजकिशोर


बेगूसराय, 23 जून (हि.स.)। एक देश-एक संविधान-एक निशान के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर गुरुवार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर जिला भाजपा से बूथ स्तर तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक देश में एक संविधान, एक निशान के प्रखर समर्थक थे और इसका भरपूर अगुवाई करते हुए उन्होंने जान की परवाह नहीं करते हुए बलिदान दिया। आज की पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके कृतित्व जो उन्होंने सदैव देशहित में कार्य करके स्थापित किया जाना चाहिए।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहा करते थे कि किसी देश की एकता और अखंडता बरकरार है तो उसका एकमात्र कारण वहां के जनता में राष्ट्र के प्रति समर्पण है, जो आज हमारे देश में दिख रहा है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रवादी ताकतों का जनक माना जाता है। जिस प्रकार जम्मू कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग होते हुए भी वहां जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती थी, उसे मुखर्जी ने अपनी जान की कीमत देकर चुकाई। उनका सपना था एक देश, एक निशान, एक संविधान होनी चाहिए, जिसे नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पूरा किया।

पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि देश हित में मुखर्जी ने अपना सारा हित त्याग कर, राष्ट्र सर्वोपरि मानकर कार्य किया और बलिदान देने से भी नहीं चूके, वे मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी राजनीतिज्ञ थे। जिला मंत्री सह वृक्षारोपण प्रभारी बबलेश पार्थ सारथी ने बताया कि जिले के हरेक बूथों तक यह कार्यक्रम किया गया है। आज से पौधा लगाने का अभियान भी शुरू हो गया है, छह जुलाई तक जिला मुख्यालय से मंडल और बूथ स्तर तक सभी जगह पौधारोपण किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र