महंगाई के मार से गरीब जनता तबाह: बुलो मंडल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Bihar

महंगाई के मार से गरीब जनता तबाह: बुलो मंडल


महंगाई के मार से गरीब जनता तबाह: बुलो मंडल


भागलपुर, 14 मई (हि.स.)। भागलपुर के तिलकामांझी स्थित राजद कार्यालय में शनिवार को पूर्व सांसद सह युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश में मंहगाई चरम सीमा पर है। डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस एवं खाद्यान्न पदार्थ का दाम आसमान छू रहा है। मंहगाई के मार से गरीब जनता तबाह है। केन्द्र सरकार जातिगत जनगणना कराने में अक्षम साबित हुई है। जातिगत जनगणना के सभी वर्गों का समुचित विकास होगा। देश निजीकरण के दौर से गुजर रहा हैं। लोगों को नौकरी देने के नाम पर छंटनी किया जा रहा है। नौजवान को रोजगार नहीं मिल रहा है। परीक्षा के पूर्व बी० पी० एस० सी० जैसी परीक्षा एवं अन्य परीक्षा में प्रश्न-पत्र लीक होना बिहार सरकार का असफलता को दर्शाता है।

उन्होने कहा कि भागलपुर में स्मार्ट सीटी के नाम में लूट मचा है। भागलपुर से पीरपैंती रोड की स्थिति दयनीय है। प्रत्येक दिन ट्रक एवं सड़क के कारण दुर्घटना से मौत हो रही है। उपरोक्त सवाल पर राजद आंदोलन करेगी। उधर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव कुमार साह के बनने पर उन्हें बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय