सदर थाना में लगाया गया जनता दरबार में जुटी फरियादियों की भीड़

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Bihar

सदर थाना में लगाया गया जनता दरबार में जुटी फरियादियों की भीड़


सदर थाना में लगाया गया जनता दरबार में जुटी फरियादियों की भीड़


किशनगंज,14 मई, (हि.स.)। जमीनी विवाद के निपटारे को लेकर सदर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया है। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे हैं।

दिन के दस बजे के बाद से ही थाने में फरियादियों की भीड़ जुटने लगी थी। सदर थाने में लगाये गए जनता दरबार में जमीनी विवाद से सम्बंधित सात मामला सामने आया। जिसमें मौके पर ही दो मामलों का निष्पादन किया गया। अन्य मामलों में सुनवाई की अगली तिथि दी गई। आपको बताते चले कि सदर थाना में राजस्व अधिकारी पीयूष मिश्रा व सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में सदर थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे।

पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। मौके पर राजस्व अधिकारी पीयूष मिश्रा, सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह, अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू व प्रशिक्षु अवर निरीक्षक मौजूद थी। डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। एसपी डॉक्टर मेगनु ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जता है।

हिन्दुस्थान समाचार/धर्मेन्द्र