दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Bihar

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया


दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया


मोतिहारी,14 मई(हि.स.)।जिले के पिपरा थानाक्षेत्र के पशुरामपुर कसवा टोला गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए लाश को जला देने का मामला प्रकाश मे आया है।

मृतका के भाई संजय कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया है कि अपनी बहन संगीता की शादी विगत 18 जून 2021 को पशुरामपुर गांव निवासी सिपाही महतो के पुत्र विनोद महतो के साथ किया था।शादी के बाद से ही दहेज मे बोलेरो गाडी की मांग की जा रही थी। कल शुक्रवार को फोन कर उसे बताया गया कि उसकी बहन की तबीयत खराब है।इस सूचना पर जब अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो बताया कि वो मर गयी है वही देखा कि उसका शव घर से कुछ दूरी पर जलाया जा रहा है।मैने जब वहां जाना चाहा तो मेरे साथ मारपीट की गयी।उसके बाद स्थानीय थाने को सूचित किया।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के परिजन के आवेदन पर पति विनोद महतो के साथ अमित महतो,सिपाही महतो,दिनेश महतो,पूजा देवी,ललिता देवी,कोल्हाई महतो,राजकुमार महतो व रौशन कुमार समेत अन्य ग्रामीणो पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।उन्होने बताया कि घटना के बाद सभी फरार है।जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश