30 साल पुरानी ये 'परंपरा' टूटेगी आज, नीतीश कुमार  मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Bihar

30 साल पुरानी ये 'परंपरा' टूटेगी आज, नीतीश कुमार  मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

30 साल पुरानी ये 'परंपरा' टूटेगी आज, नीतीश कुमार  मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ


बिहार में पिछले 30 वर्षों के दौरान, हर पूर्ण-कालिक सरकार के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुआ है।  इस बार जब नीतीश कुमार सातवीं बार सीएम बनने जा रहे हैं, तो राजभवन में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। राजभवन के राजेंद्र मंडप में शपथ समारोह की तैयारियां चल रही हैं।

खबर है कि सोमवार शाम 4.30 बजे राजभवन में नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण होगा, जहां वह 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।