योग गुरू बाबा रामदेव ने भी माना इस बिहारी शिक्षक का लोहा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Bihar

योग गुरू बाबा रामदेव ने भी माना इस बिहारी शिक्षक का लोहा

योग गुरू बाबा रामदेव ने भी माना इस बिहारी शिक्षक का लोहा


पटना। शिष्टाचार शैक्षणिक मीटिंग सतकुटी आवास पर आरके श्रीवास्तव ने बाबा रामदेव के साथ  किया। योग गुरू बाबा रामदेव ने भी माना इस बिहारी गुरू का लोहा,  पूरे रात लगातार 12 घंटे  गणित का गुर सिखाना अपने आप मे एक योगा है। बाबा रामदेव भी आर के श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्य शैली की प्रशंसा कर चुके है, बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे रात लगातार 12 घंटे स्टूडेंट्स को गणित का गुर सिखाना किसी चमत्कार से कम नही है। 

उन्होंने कहा कि सबसे बङी बात 450 क्लास से भी अधिक बार, पूरे रात लगातार 12 घंटे निःशुल्क नाइट क्लासेज देकर गणित का गुर सिखाना अपने आप मे एक योगा है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन के चैलेंज को स्वीकार करते हुए आरके श्रीवास्तव ने पाइथागोरस थ्योरम को 50 से भी ज्यादा अलग-अलग तरीकों से बिना रुके सिद्ध कर दिखाया है। इसके लिए आर के श्रीवास्तव का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन मे भी दर्ज हो चुका है।

कुछ मुख्य तथ्य जो मैथमेटिक्स गुरु आर के श्रीवास्तव जी के निजी जीवन से जो जानकारी मिलती है और जो आने वाले समय में बिद्यार्थी के लिये आधार बन सकता है……

(1) सफलता का आधार है, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास…

(2) भगवान के भरोसे मत बैठिये, क्या पता भगवान आपके भरोसे बैठा हो…

(3) मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे…

(4) जिनको सपने देखना अच्छा लगता है, उन्हें रात छोटी लगती है और जिनको सपने पूरा करना अच्छा लगता है उनको दिन छोटा लगता है…

(5) आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदतें (Habits) बदल सकते है और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देगी !


कौन है आरके श्रीवास्तव
एक रुपया में पढ़ाते हैं आरके श्रीवास्तव

बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले आरके श्रीवास्तव देश में मैथेमैटिक्स गुरु के नाम से मशहूर हैं। खेल-खेल में जादुई तरीके से गणित पढ़ाने का उनका तरीका लाजवाब है। कबाड़ की जुगाड़ से प्रैक्टिकल कर गणित सिखाते हैं। सिर्फ 1 रुपया गुरु दक्षिणा लेकर स्टूडेंट्स को पढ़ाते हैं। आर्थिक रूप से सैकड़ों गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी, एनआईटी, बीसीईसीई सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुँचाकर उनके सपने को पंख लगा चुके हैं। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी आरके श्रीवास्तव का नाम दर्ज है। आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक कार्यशैली की प्रशंसा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी कर चुके हैं। इनके द्वारा चलाया जा रहा नाइट क्लासेज अभियान अद्भुत, अकल्पनीय है। स्टूडेंट्स को सेल्फ स्टडी के प्रति जागरूक करने लिये 450 क्लास से अधिक बार पूरी रात लगातार 12 घंटे गणित पढ़ा चुके हैं। इनकी शैक्षणिक कार्यशैली की खबरें देश के प्रतिष्ठित अखबारों में छप चुकी हैं, विश्व प्रसिद्ध गूगल ब्वाय कौटिल्य के गुरु के रूप में भी देश इन्हें जानता है।