योगाचार्य पिंटू योगी ने टेढ़ी मुसहरी में लगाया योग शिविर
अररिया 14मई(हि.स.)। जिले के फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत टेढ़ी मुसहरी में आज योगाभ्यास करवाया गया। आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर नेहरू युवा केन्द्र अररिया के जिला युवा अधिकारी कर्मवीर कुमार के आदेशानुसार फारबिसगंज प्रखंड के प्रखंड समन्वयक राजीव यादव और सत्यप्रकाश की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के टेढ़ी मुसहरी में योगाचार्य पिंटू योगी के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को योग करवाया गया तथा योग से होने वाले फायदे को बताया गया।
योग गुरु पिंटू ने बताया कि योग करने से तन- मन स्वस्थ और स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मन-मस्तिष्क का विकास होता है। लगातार योग करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं होती है।
हिन्दुस्थान समाचार/राहुल