7 मॉडल मिलकर भी नहीं है इसकी टक्कर के, ये स्कूटर बना बिक्री में बादशाह!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

7 मॉडल मिलकर भी नहीं है इसकी टक्कर के, ये स्कूटर बना बिक्री में बादशाह!

Suzuki Access


सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने पिछले महीने यानी अप्रैल 2024 सेल्स का ब्रेकअप डेटा जारी कर दिया है। 

कंपनी भारतीय बाजार में 8 टू-व्हीलर्स की सेल कर रही है। उसके पोर्टफोलियो में मोटरसाइकिल के साथ स्कूटर भी शामिल हैं। खास बात ये है कि कंपनी के स्कूटर की सेल्स मोटरसाइकिल की तुलना में बहुत बेहतर है। खासकर उसके एक्सेस की डिमांड दूसरे सभी मॉडल की तुलना में ना सिर्फ ज्यादा है, बल्कि सभी मॉडल को मिलाकर करीब 3 गुना तक ज्यादा है। तो चलिए आपको सुजुकी की सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं।

सुजुकी टू-व्हीलर सेल्स अप्रैल 2024
नं मॉडल अप्रैल 24 अप्रैल 23 अंतर ग्रोथ % शेयर %
1 एक्सेस 61,960 52,231 9,729 18.63 70.36
2 बर्गमैन 17,680 10,335 7,345 71.07 20.08
3 एवेनिस 6,466 4,128 2,338 56.64 7.34
4 जिक्सर 1,405 508 897 176.57 1.6
5 वी-स्ट्रॉम 250 384 0 384 - 0.44
6 जिक्सर 250 119 0 119 0.14
7 हायाबुसा 32 57 -25 -43.86 0.04
8 वी-स्ट्रॉम 800 21 0 21 - 0.02
टोटल 88,067 67,259 20,808 30.94 100

बात करें सुजुकी की अप्रैल 2024 सेल्स की तो एक्सेस की अप्रैल 61,960 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में इसकी 52,231 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 9,729 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 18.63% की ग्रोथ मिली। बर्गमैन की अप्रैल 2024 में 17,680 यूनिट बिकीं।

अप्रैल 2023 में इसकी 10,335 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 7,345 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 71.07% की ग्रोथ मिली। एवेनिस की अप्रैल 2024 में 6,466 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में इसकी 4,128 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 2,338 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 56.64% की ग्रोथ मिली।

जिक्सर की अप्रैल 2024 में 1,405 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में इसकी 508 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 897 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 176.57% की ग्रोथ मिली। वी-स्ट्रॉम 250 की अप्रैल 2024 में 384 यूनिट बिकीं। जिक्सर 250 की अप्रैल 2024 में 119 यूनिट बिकीं। हायाबुसा की अप्रैल 2024 में 32 यूनिट बिकीं।

अप्रैल 2023 में इसकी 57 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 25 यूनिट कम बिकीं और इसे 43.86% की ग्रोथ मिली। वी-स्ट्रॉम 800 की अप्रैल 2024 में 21 यूनिट बिकीं।