7th Pay Commission: साल के आखिरी दिन कर्मचारियों को सरकार का तगड़ा तोहफा, डीए में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

7th Pay Commission: साल के आखिरी दिन कर्मचारियों को सरकार का तगड़ा तोहफा, डीए में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी

pese


मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को जल्द बहुत बड़ा तोहफा देने जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के साथ बकाया डीए एरियर का पैसा खाते में ट्रांसफर करने जा रही है। जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। मोदी सरकार जल्द ही यह चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। काफी दिनों से चर्चा हो रही है कि सरकार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, जिसके बाद यह 42 प्रतिशत हो जाएगा।

वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन तमाम समाचारों में बड़ा दावा किया जा रहा है।

नए साल से पहले इस राज्य में मिली सौगात

केंद्रीय कर्मचारियों के बीच ओडिशा राज्य सरकार ने अपने वर्करों को एक बड़ी बड़ी सौगात दी है, जिससे हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया है। जिसके बाद बेसिक सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होना लाजिमी माना जा रहा है। इससे लाखों कर्मचारियों को फायदा हुआ है। डीए में की गई बढ़ोतरी एक जुलाई 2022 से प्रभावी मानी जाएगी।

जानिए अब कितने फीसदी हुआ डीए

ओडिशा सरकार की इस गिफ्ट की चर्चा देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। वर्तमान में सरकार की ओर से कर्मचारियों को 34 प्रत‍िशत डीए (DA) और डीआर (DR) द‍िया जाता था। लेकिन अब बढ़ोतरी के बाद यह बढ़कर मूल वेतन का 38 फीसदी कर दिया है। राज्‍य सरकार की तरफ से साल 2022 में डीए में की गई यह दूसरी बढ़ोतरी है।

जानिए सितंबर में कितना बढ़ा था डीए

जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर 2022 में कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए और डीआर में 3 फीसदी का इजाफा किया था। उस समय इसे बढ़ाकर 34 फीसदी करने का ऐलान किया गया था। वहीं, इससे पहले मेघायल सरकार ने राज्य कर्मचारियी भत्ते में 4 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी की थी।