7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का खत्म हुआ इंतजार! इस दिन अकाउंट में आएंगे डीए एरियर के 2 लाख 18 हजार रुपये

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का खत्म हुआ इंतजार! इस दिन अकाउंट में आएंगे डीए एरियर के 2 लाख 18 हजार रुपये

pese


नए साल के पहले महीने के अब तक 10 दिन बीत गए है, जिसमें उत्तर भारत में लगातार सर्दी का बढ़ती जा रही है। यह महीना केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए किसी भी दिन बड़ा चौंकाने वाला ऐलान करने जा रही है। माना जा रहा है कि कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी और डीए एरियर का अटका हुआ पैसा खाते में डालेगी।

इससे करीब सवा करोड़ कर्मचारियों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा। मोदी सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर तो यह ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया जा रहा है।

डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी

मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने पर विचार करने जा रही है। इस हिसाब से डीए बढ़कर करीब 42 प्रतिशत हो जाएगा, जिसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है, जिसे सीधे खाते में डाला जाता है। सरकार कर्मचारियों का डीए सालाना 2 बार बढ़ाती है, जिसे जुलाई और जनवरी से लागू माना जाता है।

खाते में जल्द आएगा डीए एरियर का पैसा

केंद्रीय कर्मचारी व पेंशनधारी काफी दिनों से रुके पड़े 18 महीने के डीए एरियर के पैसे का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। कर्मचारियों के संगठन लंबे समय से इसकी मांग भी कर रहे हैं, लेकिन अब सरकार खुशखबरी देने जा रही है।

माना जा रहा है कि जनवरी के आखिरी में सरकार 18 महीने का डीए एरियर अकाउंट में डाल सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

अकाउंट में आएगी इतनी रकम

मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने का डीए एरियर का पैसा डालती है तो फिर खाते में मोटी रकम आना तय मानी जा रही है। लेवल-3 पर कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 से 37,554 रुपये के बीच होने की उम्‍मीद है। इसी तरह लेवल-13 या लेवल-14 के कर्मचार‍ियों का डीए एर‍ियर 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक होगा।