7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की खुशी का नहीं ठिकाना, डीए में इस दिन होगी बंपर बढ़ोतरी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की खुशी का नहीं ठिकाना, डीए में इस दिन होगी बंपर बढ़ोतरी

pese


केंद्र व राज्य सरकारें इन लोगों की मदद को आगे आ रही हैं, जिनका मकसद आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। इस बीच अगर आपके घर में कोई केंद्रीय कर्मचारी है तो फिर यह खबर किसी वरदान से कम नहीं। सरकार अब जल्द ही डीए में बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है। माना जा रहा है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी, जो बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा।

इसके बाद सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैसे केंद्रीय कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। सरकार ने डीए बढ़ाने की तारीख का ऐलान आधिकारिक तौर पर तो नहीं किया है, मीडिया की खबरों में 20 जनवरी तक इस पर मुहर लगने का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसके अलावा सरकार 18 महीने का डीए एरियर भी खाते में ट्रांसफर कर सकती है।

जानिए कितने फीसदी होगा डीए

केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में जल्द ही 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही है, जिसके बाद यह 42 फीसदी हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में मोटी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का फायदा दिया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार सालाना दो बार डीए की राशि में बढ़ोतरी करती है।

जिससे करीब सवा करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होता है। अभ जनवरी 2023 के डीए की घोषणा की जानी संभव होती दिख रही है।

जानिए कहां से जारी की जाती है रिपोर्ट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि AICPI इंडेक्स के आधार पर तय किया जाता है। महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की जानी संभव समझी जा रही है। श्रम मंत्रालय हर महीने के अंतिम कार्य दिवस को अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़े जारी किए गए हैं। यह इंडेक्स 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया जाता है।