7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म! इस दिन अकाउंट में आएंगे डीए एरिय के 2 लाख 18 हजार रुपये

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म! इस दिन अकाउंट में आएंगे डीए एरिय के 2 लाख 18 हजार रुपये

pese


मोदी सरकार अब जल्द ही किसी भी दिन केंद्रीय कर्मचारियों को एक नहीं बल्कि दो-दो गिफ्ट देने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के जा रही है।

इसके साथ ही डीए एरियर का बकाया पैसा भी खाते में डालने जा रही है, जिससे कर्मचारियों के चेहरे पर अभी से ही रौनक दिख रही है। अगर ऐसा होता है तो होली से पहले सरकार का यह कदम कर्मचारियों के लिए बूस्टर डोज शामिल होगा।

सरकार ने आधिकारिक तौर ऐलान करने की तारीख तो नहीं बताई है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट्स में होली से पहले का दावा किया जा रहा है।

डीए में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी

केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के डीए में बढ़ोतरी करने जा रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 फीसदी का इजाफ कर सकते हैं।

इसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगी, जिससे कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 38 प्रतिशत डीए का लाभ मिल रहा है।

7वें वेतन आयोग के मुताबिक, कर्मचारियों के डीए में सालाना दो बार बढ़ोतरी होती है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। अगर सरकार अब डीए बढ़ाने का फैसला लेती है तो इसकी दरें जनवरी से लागू मानी जाएंगी।

खाते में जल्द आएगा इतने महीने का डीए एरियर

सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के खाते में जल्द ही 18 महीने का डीए एरियर का पैसा ट्रांसफर कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।

दरसल मोदी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण में जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा कर्मचारियों के अकाउंट में नहीं भेजा है, जिसकी मांग तेजी से की जा रही है।

सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान भी नहीं कियाग या है, लेकिन माना जा रहा है कि होली से पहले यह पैसा खाते में भेजा जा सकता है।

अगर ऐसा होता है तो उच्च श्रेणी के कर्मचारियों को करीब 2 लाख 18 हजार रुपये का फायदा मिलना तय है।