8वां वेतन आयोग: कब होगा गठन? क्या बढ़ेगी न्यूनतम वेतन? जानिए ताजा अपडेट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

8वां वेतन आयोग: कब होगा गठन? क्या बढ़ेगी न्यूनतम वेतन? जानिए ताजा अपडेट

8th Pay Commission


8th Pay Commission Update : केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को काफी बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसकी काफी जोरों से चर्चा हो रही है। लोकसभा चुनाव के बाद सरकार 8वें वेतन आयोग का गठन बना सकती है। इसके अलावा डीए पर भी काफी बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार अगर डीए में इजाफा करती है तो 4 फीसदी का इजाफा होगा। इसके बाद सैलरी में भी बंपर इजाफा होगा।

आपको बता दें इसका लाभ तकरीबन 1 करोड़ कर्माचारियों और पेंशनधारकों को हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि जून के आखिर में या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में इसका ऐलान किया जा सकता है। बहराल सरकार के द्वारा इस पर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है।

8th pay commission के गठन की संभावना

केंद्र सराकर कर्मचारियों के लिए काफी बड़ा फैसला करने वाली है। दरअसल सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग का गठन करने वाली है।जिसको दो सार के बाद यानि कि 2026 तक लागू किया जाएगा। आखिरी बार साल 2014 में 7वें वेतन आयोग का गठन किया था।

सरकार ने अभी 8वें वेतन आयोग के गठन की संभावनाओं पर कुछ भी नहीं कहा है कि मीडिया खबरों की मानें तो इस प्रकार का दावा किया जा रहा है जिसको जानना आपके लिए काफी जरुरी है। नए वेतन आयोग का गठन हुआ तो फिर लागू होने के बाद सैलरी में तगड़ा इजाफा हो सकता है, जो कि किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं है।

वहीं दूरी तरफ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जाना संभव मान जा रहा है। इसके बाद से ये बढ़कर 54 फीसदी हो सकता है, इसके बाद सैलरी में बंपर इजाफा दर्ज किया जाएगा। मौजूदा समय में कर्मचारियों को कुल 50 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है।

अगर डीए में इजाफा होता है कि इसकी दरें 1 जुलाई से लागू मानी जाएंगी। हर साल दो बार डीए में इजाफा किया जा सकता है। इसकी दरें 1 जनवरी और 1 जुलाई तक लागू मानी जाती है। इससे पहले डीए भी बढ़ाया गया है उसकी दरें एक जुलाई से लागू मानी गई थी।