Bank Holidays: जानकारी के बाद ही निपटाएं बैंक के काम, महीने में इतने दिन रहेंगी छुट्टियां, देखिए लिस्ट

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Bank Holidays: जानकारी के बाद ही निपटाएं बैंक के काम, महीने में इतने दिन रहेंगी छुट्टियां, देखिए लिस्ट

pic


नई दिल्लीः सितंबर कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी महीने से त्योहारी सीजन का भी आगाज होता है। अब तो देशभर में पित्र पक्ष चल रहे हैं, कुछ दिन बाद नवरात्र शुरू हो जाएंगे। दूसरी ओर सितंबर महीना अब आधे के करीब आ गया है, बाकी दिनों में अगर आपको कोई बैंक का काम है तो फिर जानकारी लेकर ही जाएं।

ऐसा इसलिए, क्योंकि आने वाले 15 दिन में 5 दिन तो बैंकों की छुट्टी रहने वाली हैं, जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कभी आप बैंक जाएं और वहां ताला लटका देखें तो परेशान होना पड़ेंगे। इसलिए आफ इससे बचने के लिए आपको अवकाश की लिस्ट पढ़ना जरूरी है।

जानकारी के बाद ही बैंके का निपटाएं काम

ऐसे में यद‍ि आने वाले द‍िनों में आपको किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो छुट्टी के बारे में जानकारी करके ही जाने का प्‍लान बनाएं। आरबीआई की ओर से हर कैलेंडर वर्ष में छुट्टियों से जुड़ी सूची जारी की जाती है।

कई छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिलती है। इनमें देशभर में बैंक का कामकाज बंद रहता है। इसके अलावा कुछ स्थानीय छुट्टियां होती हैं। इनमें क‍िसी क्षेत्र व‍िशेष के बैंक बंद रहते हैं। राज्‍यों में ये छुट्ट‍ियां अलग-अलग रहती हैं।


देखिए अवकाश की सूची

18 स‍ितंबर—-रव‍िवार अवकाश

21 स‍ितंबर—-श्री नारायणा गुरु समाध‍ि द‍िवस

24 स‍ितंबर—-चौथा शन‍िवार

25 स‍ितंबर—-रव‍िवार अवकाश

26 स‍ितंबर—-नवरात्र‍ि स्‍थापना

आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक, 21 सितंबर को तिरुवनंतपुरम और कोच्ची में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इस द‍िन श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 26 सितंबर को नवरात्रि स्थापना की वजह से जयपुर और मणिपुर के इंफाल में बैंकों हॉलीडे रहेगा।

इसके अलावा 24 सितंबर को चौथा शनिवार होने के बैंक‍िंग से जुड़ा काम नहीं हो पाएगा। इसलिए जरूरी है कि आप लिस्ट को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें, जिससे दिक्कतों का सामना ना करने पड़े।