भारत में पेश हुई Cake ई-बाइक, मिलती है 100 KM की रेंज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

भारत में पेश हुई Cake ई-बाइक, मिलती है 100 KM की रेंज

cake e bike


स्वीडिश ई-बाइक निर्माता केक ने अपनी ई-बाइक Kalk को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया है। इसे भारत में 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बेचा जाएगा। भारत में काल्क ई-बाइक की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये हो सकती है।

इस ई-बाइक का इस्तेमाल डिलीवरी और कूरियर के लिए किया जा सकता है। फुल चार्ज पर इसकी रेंज 100 किलोमीटर होगी। इसे 45 किमी/घंटे की टॉप स्पीड से चलाया जा सकता है। इसमें लगी लीथियम-आयन बैटरी को चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है। इस ई-बाइक में डिस्क ब्रेक, एलसीडी डिस्प्ले, अलार्म जैसे कई फीचर हैं।