Tata Nano का इलेक्ट्रिक वेरिएंट होगा लॉन्च? जानें क्या होगी कीमत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Tata Nano का इलेक्ट्रिक वेरिएंट होगा लॉन्च? जानें क्या होगी कीमत

pic


Tata Nano Electric : टाटा नैनो देश की सबसे सस्ती कार थी। इसे देश के मध्यमवर्गीय परिवार के लिए बनाया गया था। सर रतन टाटा हर आदमी को कार में देखना चाहते थे इसीलिए उन्होंने इसे बनाया था। लेकिन समय के साथ इसकी मांग घट गई।

इसका सबसे मुख्य कारण था उसकी कीमत का बढ़ना और फीचर्स का ना होना। कई लोगों को आज भी रतन टाटा सर की वह पहली ड्राइव याद होगी जिसमें वह टाटा नैनो चलाते हुए काफी भावुक हो गए थे। रतन टाटा को अपने इस कार से बहुत ही उम्मीद थी।


लेकिन समय के साथ लोगों ने इसे नकार दिया। अब इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट के लॉन्च होने की खबर बाजार में तेजी से फैल रही है। चलिए जानते हैं टाटा नैनो इलेक्ट्रिक के बारे में।

Tata Nano Electric Car :

टाटा नैनो (Tata Nano) इलेक्ट्रिक को हाल ही में देखा गया है। हाल ही में एक कस्टम निर्मित नैनो इलेक्ट्रिक को सर रतन टाटा को गिफ्ट किया गया है। इसे इलेक्ट्रा ईव ने बनाया था। इसके बाद मार्केट में खबर तेजी से फैल गई इसके बाद और भी कई टाटा नैनो को बाजार में लाने वाली है जो आम ग्राहक के लिए होंगे।

आपको बता दें कि कंपनी इसे अपनी बेंगलुरु फैक्ट्री में बनाती है लेकिन फिलहाल इसे ग्राहकों के लिए नहीं बनाया जाएगा। कंपनी का प्लान है कि इससे पहले टैक्सी कंपनियों के लिए बनाया जाएगा। इसके बाद अगर यह परियोजना सफल रही तो फिर आप ग्राहकों के लिए से निर्मित किया जाएगा।


बता दे कि टाटा नैनो को 2018 में डिमांड के कारण बंद कर दिया गया था। फिलहाल टाटा देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी है। उसकी Nexon EV और Tigor EV लोगों को काफी पसंद आ रही है।