Gas Cylinder: हो गया कमाल! मात्र 750 रुपये में खरीदें गैस सिलेंडर, जानिए कैसे

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Gas Cylinder: हो गया कमाल! मात्र 750 रुपये में खरीदें गैस सिलेंडर, जानिए कैसे

pic


वैश्विक और घरेलू बाजार में बढ़ती महंगाई लोगों के गले की फांस बनी हुई है, जिससे सभी का आर्थिक बजट दम तोड़ता जा रहा है। पेट्रोल, डीजल के साथ साथ एलपीजी सिलेंडर और खाद्य पदार्थों के दाम बेलगाम हैं।

इस बीच अगर आप गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। आप गैस सिलेंडर को बहुत कम कीमत में आराम से खरीदकर अपने घर ला सकते हैं।

यह कंपोजिट सिलेंडर है, जिसकी कीमत में 350 रुपये कम है, इसे यूपी के कई शहरों में आसानी से खरीदा जा सकता है। कंपोजिट सिलेंडर की खरीदारी के लिए आपको मात्र 750 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

सिलेंडर में आती है कितनी गैस :

इतना ही नहीं राज्य सरकार ने कानपुर सहित तमाम शहरों में डिलीवरी का काम भी शुरू कर दिया है। इस सिलेंडर में 10 किग्रा गैस भरी जाती है। साथ ही इसे कहीं भी ले जाने में बहुत आसानी होती है। सरकार ने कंपोजिट गैस सिलेंडर अब लगभग सभी शहरों में अनुमति दी गई है।

खासकर ये सिलेंडर कम खर्च वाले लोगों के लिए बहुत ही फायदे की चीज है। हांलाकि देश के विभिन्न शहरों में अलग-अलग रेट पर ये सिलेंडर उपलब्ध है।

जानिए सिलेंडर से जुड़ी बड़ी बातें :

जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू 15 किग्रा के सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि व्यावसायिक गैस सिलेंडर के रेट 36 रुपये सस्ते जरूर हुए। पहले रक्षाबंधन के अवसर पर कंपोजिट सिलेंडर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी।


जानें गैस सिलेंडर की शर्तें :

कंपोजिट गैस सिलेंडर में सबसे बड़ी खासियत ये है कि आपको पता चल जाएगा कि सिलेंडर में कितनी गैस बची है। यही नहीं यह बहुत हल्का होता है। जिसके चलते इसे कहीं भी उठाकर ले जाया जा सकता है।

आपको बता दें कि इसको लेने के लिए आपको इंडेन गैस एजेंसी पर जाना होगा। वहां इसका कनेक्शन आपको मिल जाएगा।